1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. CoronaVirus : MU Varient

कोलंबिया में मिला MU वेरिएंट, WHO ने बताया डेल्टा से भी खतरनाक

CoronaVirus
वॉशिंगटन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोलंबिया में एमयू (Mu Variant) नाम के B.1.621 वेरिएंट की पहचान हुई है। यह कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। WHO ने इसे 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' करार दिया है। जनवरी में पहली बार इसका पता चला था।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, यह खतरनाक वेरिएंट वैक्सीन को भी बेअसर कर सकता है और ज्यादा संक्रामक भी हो सकता है। देखते ही देखते ये वेरिएंट दक्षिण अमेरिका और यूरोप के मुल्कों के अलावा अन्य देशों तक पहुंच गया। WHO इस म्युटेशन की प्रकृति और संक्रामकता पर नजर बनाए हुए हैं।
 
WHO ने डेल्टा वेरिएंट के साथ ही अल्फा, बीटा और गामा को भी ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ के रूप में दर्ज किया है। इनके साथ ही इओटा, कापा और लैम्ब्डा को ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ के रूप में दर्ज किया गया है।
 
अगला लेख
SEBI ने लागू किए नए नियम, 1 सितंबर से हुआ बदलाव