सम्बंधित जानकारी
- ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से बढ़ी चिंताओं के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुनाई खुशखबरी!
- कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन से दक्षिणी राज्यों में दहशत, ब्रिटेन से लौटे लोगों की तलाश तेज
- ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन, भारत में अलर्ट
- Covid-19 को लेकर केंद्र ने जारी किए दिशा-निर्देश, ब्रिटेन के नए स्ट्रेन के लिए खास हिदायत
- ब्रिटेन से आए लोग Corona की जांच करवाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई : कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री
Hardeep Singh Puri | ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर अस्थायी रोक और बढ़ेगी
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें लगता है कि भारत और ब्रिटेन के बीच यात्री उड़ानों पर लगे अस्थायी रोक को थोड़ा और बढ़ाना पड़ेगा। ब्रिटेन में कोरोनावायरस के एक नए स्वरूप के सामने आने के बाद उड़ानों पर अस्थायी रोक लगाई गई थी।
नागर विमानन मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वायरस के नए स्वरूप के सामने आने की वजह से ब्रिटेन व भारत के बीच विमानों की आवाजाही 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्थगित रहेगी। मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुझे लगता है कि भारत-ब्रिटेन के बीच उड़ानों पर अस्थायी रोक को थोड़ा और बढ़ाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि अगले 1 या 2 दिनों में हम यह पता कर लेंगे कि क्या कोई अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत है अथवा मौजूदा अस्थायी निलंबन में हम कब से ढील देना शुरू कर सकते हैं। (भाषा)
