सम्बंधित जानकारी
- Omicron को लेकर केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र, दिए ये निर्देश...
- महाराष्ट्र में 36000 से ज्यादा Corona केस, मुंबई में 20000
- क्रिसमस, नए साल की बुकिंग रद्द होने से होटल क्षेत्र को 200 करोड़ रुपए का नुकसान
- केरल में Omicron के 50 नए मामले आए सामने
- कर्नाटक में 5000 से ज्यादा Corona केस, अकेले बेंगलुरु में 4324
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू कोरोना से संक्रमित, लोगों से की यह अपील...
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू भी कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गए हैं। ये जानकारी महेश बाबू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस को दी है। अभिनेता ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की बात कही है।
देशभर में कोरोनावायस और उसके नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो गए। जिसमें हजारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे भी शामिल हैं। इसी बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं।
ये जानकारी महेश बाबू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस को दी है। इस दौरान महेश बाबू ने सभी से कहा है कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनसे मिले हैं वह सभी अपने टेस्ट करवा लें।
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) January 6, 2022
ये जानकारी महेश बाबू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस को दी है। इस दौरान महेश बाबू ने सभी से कहा है कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनसे मिले हैं वह सभी अपने टेस्ट करवा लें।
