सम्बंधित जानकारी
- 24 घंटे में इतने हजार लोगों ने मांगी Sonu Sood से मदद, एक्टर बोले- सब तक पहुंचने में लग जाएंगे 14 साल
- अपनी पर्सनल चीजों की नीलामी करेंगी Sharmila Tagore और Soha Ali Khan, बेहद खास है वजह
- कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए आगे आईं Sara Ali Khan, Sonu Sood ने कहा धन्यवाद
- कोरोना काल में आम लोग ही नहीं सेलेब्स भी मांग रहे सोनू सूद से मदद
- सोनू सूद ने बचाई 22 कोरोना मरीजों की जान, आधी रात किया ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम
सोनू सूद को मिली 'सबसे अमीर' लड़की से सहायता, अभिनेता बोले- दु:ख देखने के लिए आंखों की जरूरत नहीं
कोरोनाकाल में अभिनेता सोनू सूद लोगों की मदद के लिए लगातार सक्रिय हैं। लोगों के लिए वे एक रियल सुपरहीरो हैं। सेलिब्रिटी से लेकर आम इंसान तक की मदद सोनू सूद ने की है। सोनू का एक लड़की ने अपनी सेवा भावना से दिल जीत लिया है। इसे लेकर सोने ने ट्वीट भी किया है।
एक लड़की ने सूद चैरिटी फाउंडेशन में 15000 रुपए का दान दिया है। सोनू सदू ने अपने ट्विटर हैंडल पर उस लड़की की फोटो शेयर की है और उसके बारे में बताया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'बोड्डू नागा लक्ष्मी, एक दिव्यांग लड़की और यूट्यूबर हैं।
आंध्रप्रदेश के एक छोटे गांव वरीकुंटापाडू की रहने वाली लक्ष्मी ने सूद फाउंडेशन में 15000 रुपए दान में दिए हैं। ये पैसे उनकी पांच महीने की पेंशन हैं। मेरे लिए वे सबसे अमीर भारतीय हैं।Boddu Naga Lakshmi
— sonu sood (@SonuSood) May 13, 2021
A Blind girl and a youtuber.
From a small village Varikuntapadu in andra Pradesh
Donated 15000 Rs to @SoodFoundation & that's her pension for 5 months.
For me she's the RICHEST Indian.
You don't need eyesight to see someone's pain.
A True Hero pic.twitter.com/hJwxboBec6
आपको किसी का दु:ख देखने के लिए आंखों की जरूरत नहीं होती है। ये एक असली हीरो हैं। उनका यह ट्वीट बहुत तेजी से वायरल हो गया और लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस लड़की की मदद के बाद सोनू सूद से कई लोगों ने पूछा कि उनके फाउंडेशन में किस तरस से सहायता कर सकते हैं।
