1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonu sood got 41660 requests in a day during coronavirus

24 घंटे में इतने हजार लोगों ने मांगी Sonu Sood से मदद, एक्टर बोले- सब तक पहुंचने में लग जाएंगे 14 साल

Sonu Sood
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। महामारी के इस दौर में कई सेलेब्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी हरसंभव लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद से हर दिन हजारों लोग सोशल मीडिया के जरिए मदद मांग रहे हैं।
 
ऐसे में सोनू सूद के पास एक दिन में इतनी मदद की अपील आई कि उनका हर किसी तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल है। सोनू अस्पतालों में बेड से लेकर ऑक्सीजन तक का इंतजाम कर रहे हैं। इसके अलावा वे किसी भी तरह की मदद मुहैया कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
 
सोनू सूद ने ट्वीट किया, 'कल (शनिवार) मुझे लगभग 41660 रिक्वेस्ट आईं। हम इन सभी तक मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जो हम नहीं कर सकते। अगर मैं इन सभी तक पहुंचने की कोशिश करूंगा तो मुझे 14 साल लग जाएंगे जिसका मतलब है 2035।' 
 
बता दें कि बॉलीवुड से लगातार सेलेब्स की कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आ रही हैं। बीते कुछ हफ्तों में कई बड़े-बड़े सेलेब्स इस जानलेवा वायरस के चपेट में आ चुके हैं। सोनू सूद भी इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 
 
अगला लेख
last time I love you कब बोला था : घंटों तक हंसेंगे यह चुटकुला पढ़ लिया तो...