1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Rajasthan Coronavirus update

Rajasthan Corona Update : राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 94126, अब तक 1164 की मौत

Coronavirus
जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से मरने वालों की संख्या मंगलवार रात तक बढ़कर 1164 हो गई, वहीं राज्य में संक्रमण के 1590 नए मामले आए हैं। इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 94126 हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक महामारी से 1164 लोगों की मौत हुई है। जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से अब तक 290, जोधपुर में 113, बीकानेर में 84, कोटा में 83, अजमेर में 79 और भरतपुर में 73 लोगों मौत हुई है।
 
इसके साथ ही संक्रमण के 1590 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 94126 हो गई, जिनमें से 15090 रोगी उपचाराधीन हैं। नए मामलों में जयपुर में 325, जोधपुर में 149, कोटा में 185 व अलवर में 117 नए संक्रमित शामिल हैं।
अगला लेख
Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में मिले 1864 नए मामले, 1600 हुए स्वस्थ