सम्बंधित जानकारी
- धारावी में कोविड-19 के 11 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 71
- Corona lockdown : संभल में साइकल से गली-गली गश्त कर ही है पुलिस
- Corona Virus Live Updates : धारावी में कोरोना वायरस के 11 नए मामले
- पाक में Corona मामले 6400 के पार, इमरान ने लगाई स्वास्थ्य सलाहकार को फटकार
- Corona का डर, इंदौर में सड़क पर 100-500 के नोट फेंकने से सनसनी
राहुल का बड़ा बयान, लॉकडाउन से नहीं, जांच से पराजित होगा कोरोना
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि लॉकडाउन से कोरोना वायरस संकट का स्थायी समाधान नहीं होगा, बल्कि बड़े पैमाने पर और रणनीतिक रूप से जांच से ही इस वायरस को पराजित किया जा सकता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से यह आग्रह भी किया कि राज्यों और जिलों को पर्याप्त संसाधन मुहैया कराए जाएं।
कांग्रेस नेता ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवादाताओं से कहा कि मैं आलोचना के लिए नहीं, रचनात्मक सहयोग के लिए टिप्पणी कर रहा हूं। सभी राजनीतिक दलों और जनता को इस संकट को मिलकर काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है। यह वायरस को पराजित नहीं करता है। यह सिर्फ कुछ समय के लिए रोकता है। जब हम लॉकडाउन से बाहर आएंगे तो वायरस फिर से जोर पकड़ सकता है। इसलिए इसे पराजित करने का सबसे बड़ा हथियार जांच है।
गांधी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि आक्रामक ढंग से जांच करिये। बड़े पैमाने पर जांच करिये। रणनीतिक रूप से जांच करिये। (भाषा)
