सम्बंधित जानकारी
- Lockdown : 39 लाख टिकट रद्द करने पर रेलवे को होगा 660 करोड़ रुपए का घाटा
- Corona से जंग: पुलिस ने बदला कामकाज का तरीका, लॉकडाउन तोड़ा तो घर पहुंचेगी FIR
- Corona के खिलाफ युद्ध में जुटे दिलेर पुलिसकर्मी बन रहे मिसाल...
- इंदौर में क्वारेंटाइन सेंटर से भागे 8 युवक, 3 को घेराबंदी कर पकड़ा
- मुरादाबाद में हमले को लेकर गंभीर धाराओं में 17 लोग गिरफ्तार
Corona lockdown : संभल में साइकल से गली-गली गश्त कर रही है पुलिस
संभल (उत्तरप्रदेश)। जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस हाईटेक रास्तों को छोड़कर पुराने जमाने के हथकंडे अपना गलियों में साइकल से गश्त लगा रही हे। चंदौसी पुलिस का कहना है कि पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर तो लोग अपने घरों में भाग जाते हैं लेकिन वैसे दिनभर गलियों में लोग झुंड बनाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हैं।
चंदौसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया की कोराना वायरस महामारी के बारे में लेागों को जागरूक करने और सख्ती करने के लिए साइकल पर गश्त शुरू की गई है।
पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर तो लोग अपने घरों में भाग जाते हैं लेकिन वैसे वे दिनभर गलियों में झुंड बनाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हैं इसलिए हमने लॉकडाउन तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए साइकल से गश्त शुरू की है। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)
