सम्बंधित जानकारी
- विश्व कप विजेता हॉकी खिलाड़ी दीवान अमेरिका में फंसे, सरकार से मदद मागी
- अमेरिकियों को सलाह, अब की मत मिलाना हाथ
- वुहान में जिंदगी पटरी पर लौटने के बावजूद भय बरकरार, मेन स्ट्रीट पर युवकों की लाश...
- Positive Story : 103 साल की महिला ने साहस और विश्वास से Corona को हराया
- सेंसेक्स 1265 अंक मजबूत, निफ्टी 9100 के ऊपर, कैसा रहा दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल
मुंबई पुलिसकर्मियों को 21 दिन घर रहने को कहा जाए तो क्या करेंगे...(वीडियो)
मुंबई। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) के लोगों से पालन कराने को लेकर हरसंभव कोशिश कर रही मुंबई पुलिस द्वारा जनता के लिए जारी किए गए एक वीडियो की जमकर प्रशंसा हो रही है। वीडियों में लोगों से घरों पर ही रहने की अपील की गई है।
मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दिन भर गश्त और बंदोबस्त ड्यूटी से थके पुलिसकर्मी इस बारे में बातें कर रहे हैं कि अगर उन्हें कोई 21 दिन तक घर पर रहने के लिए कहे तो वह क्या-क्या करेंगे। वीडियो को अभी तक 477 हजार व्यू मिल चुके हैं। वहीं 19.2 हजार लाइक और 5,334 हजार बार यह वीडियो रिट्वीट किया गया है।
Feel that the lockdown is just too long?
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 8, 2020
Guess what we would’ve done had we been home?#MumbaiFirst#TakingOnCorona pic.twitter.com/Ec80R6Cm1U
मुंबई पुलिस के दो मिनट के इस वीडियो में सभी रैंक के कर्मी हैं और वह इसका जवाब दे रहे हैं कि अगर उन्हें घर पर बैठने को कहा जाए तो वह क्या करेंगे। किसी का कहना है कि वह परिवार के साथ समय बिताते, किसी का कहना है कि वह फिल्में देखते तो कोई पढ़ने की बात कहता है। इनमें महिला कर्मी भी हैं। इन कर्मियों का कहना है कि वह घर पर बिताए जाने वाले समय के हर लम्हे का इस्तेमाल करते।
पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक भी इस वीडियो में हैं। उनका कहना है कि वह अपनी पत्नी और पालतू जानवरों के साथ समय बिताते और नींद लेते।
वीडियो मुंबईवासियों को संदेश देते हुए समाप्त होता है कि जब पुलिस वाले सड़क पर हैं और नागरिकों के पास उनके सपने पूरे करने का मौका है तो क्या वह पुलिसवालों को भी शहर को कोरोना वायरस समेत हर बुराई से सुरक्षित रखने की इच्छा पूरी करने का मौका नहीं देंगे। (भाषा)
