सम्बंधित जानकारी
- सचिन तेंदुलकर का बल्ला बनाने वाले अशरफ चाचा Corona से संक्रमित
- इंदौर में Corona के रेकॉर्ड 284 मरीज मिले, 4 नई मौतों के बाद कुल मृतक संख्या 415 हुई
- Uttar Pradesh Corona Update : UP में Corona से 71 और मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 3762 हुई
- Rajasthan Corona Update : राजस्थान में मिले 1570 नए Corona संक्रमित, 13 मरीजों की मौत
- भारत में Corona के मामले 40 लाख के पार, विश्व में दूसरे स्थान से चंद कदम दूर
कोरोना का साइड इफेक्ट, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर लगे ब्रेक
नई दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के समय पर पूरा होने में विलंब हो सकता है क्योंकि महामारी के चलते भूमि अधिग्रहण के काम में देरी हुई है। परियोजना का काम दिसंबर 2023 में पूरा होना प्रस्तावित है।
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन ने पहले ही परियोजना के लिए 63 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण कर लिया है जिसमें गुजरात में लगभग 77 प्रतिशत भूमि, दादर नगर हवेली में 80 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 22 प्रतिशत भूमि शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के पालघर और गुजरात के नवसारी जैसे इलाकों में अभी भी भूमि अधिग्रहण से जुड़े कुछ मुद्दे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल कंपनी ने 9 लोक निर्माण टेंडर मंगवाए थे लेकिन इन्हें कोरोना वायरस महामारी के कारण खोला नहीं जा सका। (भाषा)
