सम्बंधित जानकारी
- भारत में Corona के मामले 40 लाख के पार, विश्व में दूसरे स्थान से चंद कदम दूर
- Bihar Corona Update : बिहार में 144134 हुई Corona संक्रमितों की संख्या, 1978 नए मामले
- Madhya Pradesh Corona Update : मध्य प्रदेश में Corona के 1658 नए मामले, 30 लोगों की मौत
- खुशखबर, चूहों में Corona संक्रमण रोकने में सफल रही अमेरिकी कंपनी की Vaccine
- देशभर में 0.33 प्रतिशत Corona मरीज वेंटिलेटर पर, 2.03 प्रतिशत ICU में
Rajasthan Corona Update : राजस्थान में मिले 1570 नए Corona संक्रमित, 13 मरीजों की मौत
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के आज 1570 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 87 हजार 797 पहुंच गई और 13 मरीजों की और मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 1108 हो गया है। नए मामलों में सर्वाधिक मामले राजधानी जयपुर में 290 सामने आए हैं। राज्य में 71899 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 70835 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
चिकित्सा निदेशालय की ओर आज रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार नए मामलों में सर्वाधिक मामले राजधानी जयपुर में 290, जोधपुर में 271, कोटा में 165, अलवर में 90, अजमेर में 69, सीकर में 64, झालावाड़ और बारां में 60-60, बीकानेर में 54, पाली में 40, राजसमंद में 38, बांसवाड़ा में 37, झुंझुनू में 33, चित्तौड़गढ़ और बूंदी में 27-27, नागौर में 25, चूरू में 23, सवाई माधोपुर में 23, टोंक और भरतपुर में 18-18, बाड़मेर में 17, भीलवाड़ा में 15, गंगानगर और प्रतापागढ़ में 14-14, उदयपुर और सिरोही में 12-12, दौसा और धौलपुर में 11-11, जैसलमेर और हनुमानगढ़ में छह-छह, करौली में पांच, जालौर में चार नए मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में आज 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की और मौत हो गई। इसमें बाड़मेर और जयपुर में दो-दो, भरतपुर, जोधपुर, कोटा, पाली, अजमेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और सिरोही में एक-एक मरीज की मौत शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण से कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1108 हो गई है।
राज्य में अब तक 24 लाख 16 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें 87 हजार 797 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 71899 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 70835 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में 14 हजार 790 एक्टिव केस बचे हैं।(वार्ता)
