सम्बंधित जानकारी
- सूरजपुर कलेक्टर को महंगा पड़ा ‘थप्पड़’, नाराज सीएम ने हटाया
- CoronaVirus India Update : 36 दिन बाद देश में 2.5 लाख से कम नए कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 28 लाख
- CoronaVirus Live Update: देश में कोरोना के 2,40,842 नए मामले, 3741 की मौत
- कोरोना की दूसरी लहर : लॉकडाउन, कोरोना कर्फ्यू या नाइट कर्फ्यू, जानिए किस राज्य में क्या है पाबंदी...
- लॉकडाउन में कलेक्टर ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद मांगी माफी
बड़ी खबर, दिल्ली में और 1 हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि अगर कोविड-19 के मामलों में कमी जारी रहती है तो 31 मई से चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में करीब 1,600 और लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए तथा संक्रमण दर गिरकर 2.5 फीसदी रह गई।
केजरीवाल ने कहा कि मैंने कई लोगों से सलाह-मशविरा किया और आम राय एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में थी। इसलिए दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि लॉकडाउन 31 मई की सुबह पांच बजे तक के लिए बढ़ाया जाएगा।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से दिल्ली में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड्स का संकट खड़ा हो गया था, लेकिन हमने केंद्र सरकार की मदद से इस पर काबू पा लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की आवश्यकता इसलिए है कि इतने संघर्ष के बाद जो कामयाबी हासिल की है वह गंवा न दी जाए। उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए टीका निर्माताओं से बात कर रहे हैं कि दिल्ली में टीके उपलब्ध हों और उनकी सरकार इसके लिए कितना भी पैसा खर्च करने के लिए तैयार है।