सम्बंधित जानकारी
- Weather Alert: चक्रवात ताऊते पड़ा कमजोर, राजस्थान व यूपी में भारी बारिश की संभावना
- Tauktae का असर : उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी, 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी
- Weather Alert : आईएमडी ने दी चक्रवाती तूफान की चेतावनी, दक्षिण कोंकण, गोवा में भारी बारिश का अनुमान
- Weather Alert: पंजाब, हरियाणा में चलेगी धूलभरी आंधी, यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना
- Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से इन राज्यों में हो सकती है बारिश
Weather Alert : दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली।चक्रवात ताउते का असर गुजर चुका है, लेकिन अभी भी पश्चिमी विछोभ का प्रभाव बाकी है। दिल्ली में आज सुबह धूलभरी आंधी चलने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत कुछ अन्य राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है।
खबरों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 3 दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 37 डिग्री तथा 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य से 9 डिग्री नीचे है।
वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश का अनुमान जताया गया है। हरियाणा और राजस्थान में बादलों की आवाजाही के बीच आज बौछारें पड़ने की संभावना है। नारनौल, बावल, फतेहाबाद (हरियाणा), कोटपुतली, खैरथल, राजगढ़ (राजस्थान) और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश हो सकती है।
हरियाणा के रेवाड़ी, भिवाड़ी, सोहना, झझर और राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर में धूलभरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश होगी। उत्तराखंड के कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान जारी किया है।
उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में बारिश और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। चक्रवात ताउते का असर गुजर चुका है। इसके साथ ही अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हालांकि 24 और 25 मई को उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले दिनों शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ताउते ने पश्चिमी तटीय राज्यों में अपनी विकराल रूप दिखाया था। उत्तर के राज्यों में भी इसका असर दिखाई देने के साथ ही जमकर बारिश हुई।
