सम्बंधित जानकारी
- महामारी से लड़ने के नाम पर पुलिस स्टेट में तब्दील होता देश!
- Corona Virus live updates : Lockdown पर सख्त सरकार, दिल्ली में CAPF की 100 कंपनियां तैनात
- Corona का कहर, ईस्टर और गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में ऑनलाइन होगी प्रार्थना सभा
- JNU छात्र की धमकी, खांसकर फैला दूंगा Corona, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- इटली में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी, साथ में अभ्यास नहीं कर पाएंगे खिलाड़ी
Lockdown पर सख्त सरकार, दिल्ली में CAPF की 100 कंपनियां तैनात
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जारी लॉकडाउन के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सीएपीएफ की तैनाती बढ़ाते हुए 100 कंपनियों को तैनात किया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को आदेश जारी कर दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए इन कंपनियों में करीब 10,000 जवानों की तैनाती बढ़ा दी है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक कंपनी में करीब 100 जवानों की क्षमता होती है।
अधिकारी ने बताया कि फरवरी से अलग-अलग बैचों में राष्ट्रीय राजधानी में इन इकाइयों को तैनात किया गया था।
इन 100 कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 41, द्रुत कार्य बल (आरएएफ) की 7, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 17, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की 6, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 16 और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 13 कंपनियां शामिल हैं।