सम्बंधित जानकारी
- PM मोदी के 3 बड़े ऐलान : 15 से 18 साल की उम्र वालों को लगेगी वैक्सीन, बुजुर्गों, फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज, 60 वर्ष से ऊपर की आयु के नागरिकों को प्रीकॉशन डोज
- नोएडा में Omicron के चलते धारा 144 लागू, इस तारीख तक रहेंगी पाबंदियां
- बच्चों को लगेगी वैक्सीन, पीएम मोदी ने किया ऐलान
- Good News: 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को लग सकेगी 'कोवैक्सीन', DCGI ने दी मंजूरी
- महाराष्ट्र में कोरोना के 1485 नए केस, मुंबई में लगातार बढ़ रहा संक्रमण, Omicron के भी 2 मामले मिले
पीएम मोदी की बूस्टर डोज की घोषणा से खुश हुए केजरीवाल, केंद्र से की थी मांग
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 निरोधक टीकों की बूस्टर खुराक देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई घोषणा पर शनिवार को प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह सभी लोगों को दी जानी चाहिए।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि अब 15-18 वर्ष की आयु के बच्चों को भी कोविड-19 रोधी टीका दिया जाएगा।
उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए बूस्टर खुराक की घोषणा की। बूस्टर खुराक सभी को दी जानी चाहिए। इसके अलावा, 15-18 साल के बच्चों को अब टीका लगाया जाएगा, यह सुखद बात है।'
दिल्ली में, लक्षित 1.48 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की एक खुराक दे दी गई है, जबकि 70 प्रतिशत ने दोनों खुराक ली है।
इस सप्ताह के शुरू में, केजरीवाल ने केंद्र से आग्रह किया था कि वे टीके की दोनों खुराक पहले से ही ले चुके व्यक्तियों को कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक देने की अनुमति दें। उन्होंने साथ ही कहा था कि दिल्ली सरकार के पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा है।मुझे ख़ुशी है आज प्रधानमंत्री जी ने फ़्रंटलाइन वर्कर के लिए बूस्टर डोस का एलान किया। बूस्टर डोस सबको लगनी चाहिए
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 25, 2021
इसके अलावा 15 से 18 साल के बच्चों को अब वैक्सीन लग पाएगी, ये बेहद सुखद बात है। https://t.co/9lCtfZRB89
