सम्बंधित जानकारी
- इंदौर जिले में Corona के 419 नए मामले, 15550 रोगी स्वस्थ
- Corona Virus से नहीं घबराएं, जानें Expert Advice
- कोरोनावायरस Live Updates : देश में 24 घंटे में 87000 नए मरीज, अब तक 44 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से हुए स्वस्थ
- Unlock-4 में आज से मध्यप्रदेश में खुले 9वीं से 12वीं तक के स्कूल,आयोजनों में 100 लोगों के शामिल होने की छूट
- कर्नाटक में Corona का कहर, वायरस से मरने वालों की संख्या 8,000 के पार
COVID-19 : वंदे भारत मिशन के तहत UAE में फंसे 91 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे
इंदौर। कोविड-19 (COVID-19) महामारी के कारण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लंबे समय से फंसे 91 भारतीय नागरिक एयर इंडिया की दुबई-इंदौर उड़ान से सोमवार तड़के स्वदेश लौटे।
अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष उड़ान केंद्र सरकार के 'वंदे भारत' अभियान के तहत परिचालित की गई। इसके तहत विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा रहा है।
कोविड-19 की रोकथाम के लिए इंदौर जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि एयर इंडिया का विमान दुबई से उड़कर भारतीय मानक समय के मुताबिक सोमवार तड़के 4 बजकर 15 मिनट पर स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
उन्होंने बताया कि स्थानीय हवाई अड्डे पर इस विमान से 91 यात्री उतरे। इनमें शहर के 27 व्यक्ति शामिल हैं, जबकि 64 लोग अन्य स्थानों से ताल्लुक रखते हैं।
मालाकार ने बताया कि इनमें से 84 यात्री अपने साथ दुबई से जांच रिपोर्ट लेकर आए थे कि वे कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के दल ने 7 अन्य लोगों का स्थानीय हवाई अड्डे पर रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जिसमें वे भी इस महामारी की जद से मुक्त पाए गए।
उन्होंने बताया कि दुबई-इंदौर उड़ान से स्वदेश लौटे सभी यात्रियों को सावधानी के तौर पर अगले 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। (भाषा)
