सम्बंधित जानकारी
- कोरोना का इलाज करेगा ये स्प्रे, वायरस फेफड़ों तक नहीं पहुंचेगा
- WHO की चेतावनी, ओमिक्रॉन से भी तेज फैलेगा Corona का अगला वैरिएंट
- फिर बढ़े कोरोना के नए मामले, 24 घंटे में महामारी से 1200 से ज्यादा की मौत
- तेजी से घट रहे हैं कोरोना के मरीज, इन राज्यों में महामारी से राहत, क्या है वैक्सीनेशन का हाल...
- हरियाणा में 10 फरवरी से खुलेंगे पहली से 9वीं तक स्कूल
देश में 1 करोड़ से ज्यादा किशोरों को मिली Corona Vaccine की दोनों खुराक, 5 करोड़ से अधिक को पहली डोज
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को बताया कि देश में अब तक एक करोड़ से ज्यादा किशोरों (15 से 18 साल आयु वर्ग) को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं 5 करोड़ से अधिक किशोरों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
देश में अब तक 5.04 करोड़ से अधिक किशोरों को टीके की पहली खुराक दी गई है। मांडविया ने कू किया, युवा भारत का ऐतिहासिक कदम। 15-18 आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक किशोरों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।
सुबह सात बजे तक मिली सूचनाओं के अनुसार, पिछले 24 घंटे में टीके की 53.61 लाख से ज्यादा खुराकें दी गई हैं। अभी तक टीके की कुल 170.87 करोड़ (1,70,21,72,615) खुराक लगाई गई हैं।
देश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का कोविड टीकाकरण जनवरी 2022 से शुरु किया गया था। देश में किशोर आबादी लगभग साढ़े सात करोड़ है जिसमें से पांच करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड टीके पहली खुराक दी जा चुकी है।
