सम्बंधित जानकारी
- 27 दिन बाद 10 लाख से कम हुए एक्टिव मरीज, डरा रहे हैं मौत के आंकड़े...
- Gujarat : कोरोना के प्रकोप में कमी के बाद कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल पुन: प्रारंभ
- डॉ. रेड्डीज को मिली एक खुराक वाले स्पूतनिक लाइट टीके के लिए डीसीजीआई की मंजूरी
- देश में कोविड-19 के 83,876 नए मामले, 895 और मरीजों की मौत
- स्पूतनिक लाइट वैक्सीन को DCGI की मंजूरी, कोविड के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला 9वां टीका
हरियाणा में 10 फरवरी से खुलेंगे पहली से 9वीं तक स्कूल
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के मामलों में आई गिरावट को देखते हुए सरकार धीरे-धीरे पाबंदियों में ढील दे रही है। राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने एक आदेश जारी कर पहली से नवीं तक के स्कूल 10 फरवरी से खोलने का फैसला किया है। साथ ही ऑनलाइन क्लासेज भी जारी रहेंगी।
राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को रेगुलर ऑफिस आना होगा। इससे पहले हरियाणा सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि अब प्राइवेट ऑफिस को भी पूरी क्षमता के साथ चलाया जा सकता है।
हरियाणा सरकार ने कहा कि राज्य में कोविड-19 संबंधी कुछ पाबंदियों में और ढील दी जा रही है। मनोरंजन पार्कों और बी2बी प्रदर्शनियों को 50 प्रतिशत लोगों की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी है।
सभी कार्यालयों को नियमित सफाई और कोविड-19 अनुकूल व्यवहार के नियमों को अपनाते हुए पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।
