सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में Corona के 9844 नए मामले, 197 और लोगों की मौत
- Vaccine नहीं लगवाने वाले कॉर्पोरल की याचिका पर हाईकोर्ट का वायुसेना को नोटिस
- कोरोना के बाद PTSD का खतरा, जानें क्या हैं लक्षण
- MIS-C सिंड्रोम ने बढ़ाया खौफ, दिल्ली में एसिमटोमैटिक 8 साल की बच्ची बनी शिकार
- वैक्सीन का कमाल : Delta Plus की चपेट में आए 5 में से 3 मरीजों को नहीं ले जाना पड़ा अस्पताल
भारत में Corona टीकाकरण का दायरा बढ़कर 30.72 करोड़ हुआ
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यहां कहा कि भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड टीकाकरण का दायरा बढ़कर 30.72 करोड़ को पार कर गया है। मंत्रालय ने शाम सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के हवाले से कहा कि लगाए गए टीकों की कुल संख्या 30,72,46,600 हो गई।
देश में 21 जून से शुरू हुए व्यापक टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को शाम सात बजे तक टीकों की 54.07 लाख से अधिक खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि 18-44 साल के आयु वर्ग में गुरुवार को 35,44,209 लोगों को टीके की पहली खुराक और 67,627 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।
रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस समूह के कुल 7,43,45,835 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली है और 15,70,839 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई है।(भाषा)
