सम्बंधित जानकारी
- Coronavirus के हवा में रहने को लेकर सामने आया नया अध्ययन
- World Corona Update: विश्व में संक्रमितों की संख्या 4.39 करोड़ के पार, भारत में 72.59 लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त
- Coronavirus से डर के चलते दिल्ली में 1 नवंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल
- COVID-19 : त्योहारों में इन 5 राज्यों में बढ़े Corona संक्रमण के मामले
- COVID-19 in India : देश में Corona मृत्यु दर में लगातार गिरावट जारी
COVID-19 in India : 10 लाख की आबादी पर सबसे कम Corona मामलों वाले देशों में शामिल हुआ भारत
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ठोस कदमों तथा समन्वित रणनीति की वजह से भारत प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण और इससे होने वाली मौतों के सबसे कम मामलों वाले देशों की सूची में लगातार बना हुआ है।
प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामलों का वैश्विक आंकड़ा 5,552 है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर यह आंकड़ा 5,790 है। अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और दक्षिण अफ्रीका में इसके मुकाबले काफी अधिक मामले हैं।
भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 संबंधी मौतों का आंकड़ा केवल 87 है, जो वैश्विक औसत 148 से बहुत कम है। मंत्रालय ने उल्लेख किया कि कोविड-19 प्रबंधन में लक्षित रणनीति और ठोस कदमों की वजह से भारत इस मामले में अत्यंत बेहतर स्थिति में है।
इसने कहा, कुल जांच के मामलों में भारत सर्वाधिक जांच करने वाले देशों में शामिल है। पिछले 24 घंटे में 10,66,786 नमूनों के परीक्षण के साथ देश में अब तक कोविड-19 के लिए 10.5 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।(भाषा)
