सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus India Update : भारत में कोरोना के 39,070 नए मामले, 491 मरीजों की मौत
- 9 अगस्त से दिल्ली में खुलेंगे सभी साप्ताहिक बाजार, जानिए केजरीवाल ने क्यों लिया है यह फैसला...
- कर्नाटक में सामने आया एटा वैरिएंट का पहला मामला, बढ़ी चिंताएं
- BMC संचालित अस्पताल में एलपीजी का हुआ रिसाव, 58 मरीज सुरक्षित निकाले गए
- पुलिस कर्मी को महंगा पड़ा मास्क न पहनने पर टोकना, 3 लोगों ने किया हमला
ICMR का दावा, कोवैक्सीन और कोविशील्ड के मिक्स डोज का बेहतर असर
नई दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने रविवार को दावा किया कि कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के मिक्स डोज का लोगों पर बेहतर असर दिखाई दे रहा है।
आईसीएमआर के शोध में पाया गया है कि एडिनोवायरस वेक्टर प्लेटफॉर्म के आधार पर दो वैक्सीन को जब मिलाया गया तो उसके काफी बेहतर परिणाम देखने को मिले। इससे न केवल कोरोना के संक्रमण को कम किया जा सका बल्कि इससे शरीर में अच्छी इम्यूनिटी भी बनती देखी गई।
उल्लेखनीय है कि भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने 30 जुलाई को वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) को कोविड-19 के दो टीकों कोवैक्सीन और कोविशील्ड के मिश्रण के क्लिनिकल परीक्षण की इजाजत दी थी।Study on mixing & matching of COVID vaccines, Covaxin&Covishield shows better result: ICMR
— ANI (@ANI) August 8, 2021
Immunization with combination of an adenovirus vector platform-based vaccine followed by inactivated whole virus vaccine was not only safe but also elicited better immunogenicity: Study pic.twitter.com/wDVZ6Q2TvU
अध्ययन का मकसद यह पता लगाना है कि क्या एक शख्स के पूर्ण टीकाकरण के लिए दो अलग-अलग टीकों की खुराकें लगाई जा सकती हैं यानी, एक टीका कोवैक्सीन का लगा दिया जाए और दूसरा टीका कोविशील्ड का लगाया जाए।
