सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में 14 अप्रैल से 15 दिन का कर्फ्यू, कोविड-19 के 60 हजार से अधिक नए मामले, 281 की मौत
- महाराष्ट्र : कोरोना को काबू में करने के लिए CM उद्धव ठाकरे ने किया 'ब्रेक द चेन' का ऐलान
- लापरवाही: महाराष्ट्र के 2 अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से 10 मरीजों की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप
- कोविड-19 के 80.8% नए मामले 10 राज्यों में, महाराष्ट्र के बाद यूपी में सबसे ज्यादा नए मामले
- महाराष्ट्र के ठाणे में 4,971 नए कोरोना संक्रमित, 57,515 एक्टिव मरीज
Devendra Fadnavis | महाराष्ट्र में कर्फ्यू पर फड़णवीस ने कहा, राहत दी जाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाएं
मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा राज्य में 15 दिन के कर्फ्यू की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि राज्य सरकार को बिजली बिलों, संपत्ति कर और जीएसटी में छूट देनी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री फड़णवीस ने ट्वीट किया कि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार ने बिजली के बिलों, संपत्ति कर या जीएसटी में कोई छूट नहीं दी है। इसी तरह सैलून संचालकों, छोटे कारोबारियों, फूल विक्रेताओं आदि के लिए कोई वित्तीय सहायता की घोषणा नहीं की गई है। ये अहम श्रमबल हैं जिनके पास कमाई के साधन नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए 3,300 करोड़ रुपए के आरक्षित कोष का तत्काल उपयोग करना चाहिए। इसका इस्तेमाल और अधिक बिस्तरों के बंदोबस्त तथा चिकित्सा उपकरणों की खरीद में होना चाहिए। (भाषा)
