सम्बंधित जानकारी
- Live Updates: भारत में कोरोना के 1,61,736 नए मामले, 879 की मौत
- यह बात दिमाग से निकाल दें कि Vaccine से कोरोना होता है...
- गिरिडीह में कोविड परीक्षण की 20 मशीनें खराब, जांच न हो पाने से लोग परेशान
- Indore में दूसरी लहर बनी कहर, रिकॉर्ड 1552 नए मामले, अस्पतालों में भयावह मंजर
- आकाश त्रिपाठी बने मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त
महाराष्ट्र के ठाणे में 4,971 नए कोरोना संक्रमित, 57,515 एक्टिव मरीज
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,971 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के मरीजों की संख्या 3,85,068 हो गई है। ठाणे में अब भी 57,515 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।
एक अधिकारी ने कि सोमवार को सामने आए इन नये मामलों के अलावा संक्रमण से 26 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद जिले में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6,733 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.75 प्रतिशत है।
अब तक जिले में 3,20,820 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं जिसके बाद जिले में स्वस्थ होने की दर 83.32 प्रतिशत है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, कोविड-19 के 59,696 मामले हैं जबकि मृतक संख्या 1,261 है। (भाषा)
