सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में फूटा कोरोना बम, प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के 20 कर्मचारी एक साथ कोरोना पॉजिटिव
- मशहूर बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर, ठीक करने की आखिरी कोशिश में जुटे डॉक्टर्स
- राजस्थान : सचिन पायलट, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना कोरोनावायरस से संक्रमित
- इंदौर में त्योहारी सीजन के बीच Corona के 156 नए मरीज मिले, कुल मृतक संख्या 707 पर पहुंची
- आंध्रप्रदेश में स्कूल खुलने के बाद 262 छात्र और 160 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव
भारत के पूर्व रक्षामंत्री एंटनी कोरोनावायरस पॉजिटिव
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ने लगे हैं। इसी बीच, भारत के पूर्व रक्षामंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है।
एंटनी के बेटे अनिल के. एंटनी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा है कि मेरे पिता एके एंटनी और माता एलिजाबेथ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि अन्य लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। उन्होंने कहा कि मेरे पेरेंट्स के लिए प्रार्थना करें।
अनिल के मैसेज के जवाब में कई लोगों ने उनके माता-पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
