सम्बंधित जानकारी
- Uttar Pradesh Coronavirus Update : UP में फिर टूटा रिकॉर्ड, सर्वाधिक 2308 नए पॉजिटिव केस मिले
- इंदौर में जन आक्रोश फूटने के कगार पर, 118 नए मरीज मिले, भोपाल के लॉकडाउन ने बढ़ाया डर
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : मप्र में 747 नए मामले, 14 की मौत, संक्रमितों की संख्या 24,842
- देश में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 12 लाख के पार, 29000 से ज्यादा की मौत
- कोरोना संक्रमण का खतरा, मैहर का शारदा भवानी मंदिर 5 अगस्त तक बंद
बड़ी खबर, N-95 मास्क के डिजाइन में बदलाव करेगा DST संस्थान
नई दिल्ली। एस एन बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज के निदेशक ने कहा कि छिद्रयुक्त श्वासयंत्र लगे N-95 मास्क पहनने के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा चेतावनी जारी करने के बाद मास्क के डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। यह संस्थान विज्ञान एवं तकनीक विभाग के तहत आता है।
संस्थान ने एक ऐसा मास्क विकसित किया है जिसमें सांस छोड़ते समय बाहर आने वाली हवा को बाहर निकालने और धूलकण को रोककर आरामदायक और स्वच्छ हवा में सांस लेने वाला फिल्टर लगा हुआ है।
विज्ञान एवं तकनीक मंत्रालय ने कहा कि यह मास्क कार्बन डाइऑक्साइड के सांस में चले जाने संबंधी समस्या, मास्क के भीतर पसीने और गर्मी में सांस लेने की समस्या के समाधान करने के लिए नवोन्मेषी कदम है। इससे लोग मास्क लगाकर आरामदायक तरीके से बात कर सकते हैं और उनकी आवाज भी स्पष्ट आएगी लेकिन इससे वायरस के खिलाफ कम ही बचाव होता है।
संस्था के निदेशक समीत कुमार राय ने कहा, 'हम इसके अनुसार ही बदलाव करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इससे वायरस से पर्याप्त बचाव हो सके।' (भाषा)
