सम्बंधित जानकारी
- अमेरिकी संसद में मास्क पर बवाल, जानिए क्या है मामला...
- Corona India Update: कोरोना के 3.26 लाख नए मामले, 3,890 मरीजों की मौत, रिकवरी दर बढ़कर 83.83 प्रतिशत
- Ground Report: एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में गंगा किनारे तैरती लाशें कोरोना महात्रासदी की दे रही गवाही
- WHO की चेतावनी, घातक होगा कोरोना महामारी का दूसरा साल
- डॉ. रेड्डीज लैब से Sputnik Vaccine की 3.6 करोड़ खुराक मिलने की उम्मीद
'जिंदगी' के लिए दांव पर जिंदगी, चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में रेमडिसिविर के लिए उमड़ी भीड़
चेन्नई। अस्पताल में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित भर्ती अपने परिजनों की जिंदगी बचाने के लिए लोग अपनी जिंदगी भी दांव पर लगाने में नहीं चूक रहे हैं। रेमडिसिविर इंजेक्शन के लिए चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में इतनी भीड़ जुट गई कि सोशल डिस्टेंसिंग की ही धज्जियां उड़ गईं।
चेन्नई से वेबदुनिया तमिल के बाला सुब्रमण्यम ने बताया कि रेमडिसिविर के लिए जुटी भीड़ के कारण स्टेडियम के बाहर सड़क पर भी ट्रैफिक जाम हो गया है। दरअसल, बड़ी संख्या में लोग इंजेक्शन के लिए पहुंचे थे।
आपको बता दें कि पूरे देश में रेमडिसिवर इंजेक्शन की किल्लत बनी हुई है। यह इंजेक्शन कोरोना संक्रमित मरीजों को लगाया जाता है। एक ओर जहां सरकार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के सात कोरोना की अन्य गाइडलाइंस फॉलो करने के लिए कह रही है, वहीं सरकारें इंजेक्शन तक का इंतजाम नहीं करवा पा रही हैं। ऐसे में लोगों को जहां से भी सूचना मिलती है, वे दौड़ते हुए वहां पहुंच जाते हैं। यही कारण है कि स्टेडियम में लोगों की भीड़ जुट गई। क्योंकि हर कोई चाहता है उसके अपनों की जान बच जाए।
Tamil Nadu: Scores of people gather outside Jawaharlal Nehru Stadium, Chennai to get Remdesivir
— ANI (@ANI) May 15, 2021
"My entire family is in hospital. I'm trying for last 10 days but haven't got medicine yet. Govt is trying to organise beds but no improvement on Remdesivir," says a local#COVID19 pic.twitter.com/SnWUu7KkQj
उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु में कोरोना के 30 हजार 621 मामले सामने आए हैं, जबकि 277 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में सक्रिमतों की संख्या बढ़कर करीब 15 लाख हो गई है।
