1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Covid-19 report India

देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 67,151 नए मामले, 1059 की मौत

CoronaVirus
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 67,151 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 32.34 लाख हो गए हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल मामलों में से 24,67,758 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
मंत्रालय ने बताया कि 1,059 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 59,449 हो गई है। अभी 7,07,267 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल 32,34,474 मामलों का 21.86 प्रतिशत है। मृत्यु दर गिरकर 1.83 प्रतिशत हो गई है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में अभी तक कुल 3,76,51,512 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 8,23,992 नमूनों की जांच मंगलवार को ही की गई। (भाषा) 
अगला लेख
राहुल की मोदी सरकार को नसीहत, बताया कैसे पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था