सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 2,993 नए मामले
- जल्द शुरू होगी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग, प्रकाश जावड़ेकर ने जारी की SOP
- भारत में कोविड-19 के 30.44 लाख मामले, मात्र 16 दिन में मिले 1 लाख संक्रमित
- यूपी के शामली में 23 लोग कोविड-19 से संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 150
- 12 साल से बड़े बच्चों के लिए मास्क जरूरी, WHO ने जारी की नई गाइडलाइंस
सेंपल देते समय लिखाया गलत फोन नंबर, मुजफ्फरनगर में कोविड-19 के 3 मरीज लापता
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए तीन मरीजों का पता नहीं लगाया जा सका है, क्योंकि उन्होंने नमूना संग्रह के दौरान अपने बारे में फर्जी जानकारी और गलत फोन नंबर दिए थे। इनमें से 2 ने यहां एक अस्पताल के कर्मचारी होने का दावा किया था जबकि तीसरे व्यक्ति ने गलत पता दिया था।
अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की टीम शुक्रवार को साकेत कॉलोनी गई थी और दो अन्य संक्रमितों को इलाज के लिए लाने के मकसद से शनिवार को उनके बताए गए अस्पताल में गई थीं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चोपडा ने कहा कि उन्होंने फर्जी जानकारी प्रदान की थी। तीनों लोगों का पता लगाने के लिए तलाश शुरू की है। इन घटनाओं के बाद, अधिकारियों ने नमूना संग्रह के दौरान पते के लिए आधार कार्ड की जांच करने का निर्णय लिया है।
अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी होने का दावा करने वालो दोनों व्यक्तियों में शनिवार को कोरोनो वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी वहीं एक अन्य व्यक्ति शुक्रवार को संक्रमित पाया गया था। (भाषा)