सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस Live Updates : देश में कोरोना के 7 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज, 22.80 लाख लोग स्वस्थ
- 12 साल से बड़े बच्चों के लिए मास्क जरूरी, WHO ने जारी की नई गाइडलाइंस
- प्रवासी मजदूरों के लिए खुशखबर, वापस होंगे लॉकडाउन उल्लंघन के मामले
- Uttar Pradesh Coronavirus Update : UP में Corona के 5375 नए मामले, 70 और लोगों की मौत
- इंदौर में Corona के प्रति घोर लापरवाही, संक्रमित 11 हजार के पार 194 नए Positive मरीज मिले
यूपी के शामली में 23 लोग कोविड-19 से संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 150
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 23 और लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने से जिले में इस समय इलाज करा रहे कोविड-19 के मरीजों की संख्या 150 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक मौत भी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या अब 15 हो गई है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा, ‘23 लोगों की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनकी रिपोर्ट शनिवार शाम को आई। इसी दिन छह मरीज बीमारी से ठीक हुए।‘
अधिकारियों ने बताया कि थानाभवन कस्बे की एक महिला की शनिवार को एक अस्पताल में संक्रमण से मौत हो गई, जिससे जिले में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। (भाषा)
