सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में Corona विस्फोट, 300 मौतों के बाद लॉकडाउन की आशंका से डरा शहर
- Uttar Pradesh Coronavirus Update : उत्तरप्रदेश में 24 घंटे में 37 लोगों की मौत, अब तक 1229 की जान गई
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : 1 दिन में 785 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 24095 हुई
- Bihar CoronaVirus Update : बिहार में भयावह हालात, भाजपा विधान परिषद सदस्य की कोरोना से मौत, 28 हजार से ज्यादा मामले
- Lockdown Return : आधे भोपाल में रात 8 बजे से Total Lockdown, एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 149 केस
कोरोनावायरस Live Updates : दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के नजदीक
नई दिल्ली/जिनेवा। दुनियाभर में मंगलवार की आधी रात तक कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के नजदीक पहुंच गया था जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या 6 लाख 16 हजार से अधिक हो गई। 89 लाख 96 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या 11 लाख 94 हजार 85 हो गई जबकि 28 हजार 771 लोगों की जान कोरोना ने ली है। कोरोना से जुड़ा हर अपडेट..
02:27 AM, 22nd Jul
-रूस में 5842 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7.83 लाख के पार पहुंच गई लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी 72 फीसदी के करीब पहुंच चुकी है। 153 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 12580 हो चुकी है।
02:23 AM, 22nd Jul
-बांग्लादेश में कोरोना के करीब 3057 नए केस आने के बाद संक्रमितों की संख्या 2.10 लाख के पार हो गई। 41 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 2709 पहुंच गया लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर करीब 55 फीसदी पहुंच गई है।
01:59 AM, 22nd Jul
-कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए झारखंड सरकार ने तंबाकू एवं निकोटिन वाले गुटका तथा पान मसाला के उत्पादन, भंडारण, वितरण तथा बिक्री पर राज्य में अगले वर्ष 25 जुलाई तक के लिए रोक बढ़ा दी है। राज्य में 22 अप्रैल को सभी तरह के तंबाकू उत्पादों पर रोक लगा दी गई थी ताकि लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से हतोत्साहित किया जा सके।
01:55 AM, 22nd Jul
-जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोविड-19 के 608 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 15,258 तक पहुंच गई वहीं संक्रमण के कारण 9 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 263 हो गई।
01:51 AM, 22nd Jul
-कोरोनावायरस से संक्रमित बिहार विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह की मंगलवार को देर शाम मौत हो गई। दरभंगा जिला के बिरौल अनुमंडल के रजवा गांव निवासी सिंह में संक्रमण की पुष्टि होने पर 13 जुलाई को इलाज के लिए उन्हें पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।
10:51 PM, 21st Jul
महाराष्ट्र में आज 8,369 नए मामले और 246 मौतें दर्ज की गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3,27,031 हो गई है। इनमें 1,82,217 रिकवरी और 1,32,236 सक्रिय मामले शामिल हैं।
10:50 PM, 21st Jul
पश्चिम बंगाल में आज 2,261 नए मामले और 35 मौतें दर्ज की गईं। 17,013 सक्रिय मामलों, 28,035 डिस्चार्ज मामलों और 1,182 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या 47,030 हो गई है।
10:48 PM, 21st Jul
गोवा में 174 नए मामले दर्ज किए गए। कुल मामलों की संख्या 4,027 हो गई। इनमें से 1,552 मामले सक्रिय हैं और 2449 रिकवर हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना से कुल 26 मरीजों की मौत हो चुकी है।
10:47 PM, 21st Jul
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 1,664 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 560 हैं।
07:30 PM, 21st Jul
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चार महीने तक निलंबित रही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नेपाल 17 अगस्त से फिर शुरू करेगा।
07:29 PM, 21st Jul
ब्रिटेन के वित्तमंत्री ऋषि सुनक ने कोविड-19 संकट के दौरान बिना रुके काम करने वाले डॉक्टरों, शिक्षकों और पुलिसकर्मियों जैसे अन्य कर्मियों को मंगलवार को वेतन वृद्धि की सौगात दी। यह वेतन वृद्धि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए है।
07:28 PM, 21st Jul
कोविड-19 की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों के तहत तमिलनाडु सरकार ने आम जनता को कासीमेदु मत्स्य बंदरगाह में मछली खरीदने के लिए प्रवेश करने पर रोक लगा दी है।
07:28 PM, 21st Jul
उत्तरप्रदेश के बलिया जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय तथा आस पास के शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन 26 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इसका उद्देश्य जिले में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकना है।
07:27 PM, 21st Jul
कोरोनावायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग व्यक्ति को प्लाज्मा देकर नोएडा पुलिस के एक जवान ने मिसाल कायम की है।
03:06 PM, 21st Jul
-अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 50 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 790 हुई
-मिजोरम में बीएसएफ के 11 जवान और एक सैन्यकर्मी समेत 13 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
01:08 PM, 21st Jul
-हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत, मृतकों की संख्या 11 हुई।
12:54 PM, 21st Jul
-राजस्थान में कोरोना वायरस से 6 और लोगों की मौत से राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 574 हो गई है। इसके साथ ही 351 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 30741 हो गए, जिनमें से 7,868 लोगों का अभी इलाज जारी है।
-ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण से 6 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या 100 के पार, संक्रमण के 647 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,757 हुई।
11:56 AM, 21st Jul
-ICMR के मुताबिक 20 जुलाई तक तकरीबन 1,43,81,303 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,33,395 लोगों की जांच सोमवार को की गई।
11:55 AM, 21st Jul
-अब तक हुई 28,084 लोगों की मौत में से सर्वाधिक 12,030 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3,663, तमिलनाडु में 2,551, गुजरात में 2,162, कर्नाटक में 1,403, उत्तर प्रदेश में 1,192, पश्चिम बंगाल में 1,147, मध्य प्रदेश में 738 और आंध्र प्रदेश में 696 लोगों की मौत हुई है।
-राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 568 लोगों की, तेलंगाना में 422, हरियाणा में 355, पंजाब में 262, जम्मू-कश्मीर में 254, बिहार में 217, ओडिशा में 97, असम में 58, उत्तराखंड में 55, झारखंड में 53 और केरल में 43 लोगों की मौत हुई है।
-पुडुचेरी में 29 लोगों की बीमारी से मौत हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में 25, गोवा में 23, चंडीगढ़ में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में सात, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली तथा दमन दीव और लद्दाख में दो-दो लोगों ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ा है।
11:49 AM, 21st Jul
-बांदा जिले में कोरोना संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले में महामारी से यह दूसरी मौत है।
11:21 AM, 21st Jul
- पिछले 24 घंटों में हुई 587 मौतों में से, 176 लोग महाराष्ट्र से, 72 कर्नाटक से, 70 तमिलनाडु से, 54 आंध्र प्रदेश, 46 उत्तर प्रदेश से थे। वहीं पश्चिम बंगाल और दिल्ली में 35-35 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 20, मध्य प्रदेश में 17 और जम्मू-कश्मीर में 10 लोगों की मौत हुई है।
- इसके अलावा राजस्थान में 9 लोगों की, पंजाब में 8, तेलंगाना में 7, हरियाणा और ओडिशा में 6-6, झारखंड में 4, उत्तराखंड में 3, त्रिपुरा और मेघालय में 2-2 तथा असम, गोवा, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
10:24 AM, 21st Jul
- पटना जिला प्रशासन ने 16 और निजी अस्पतालों को कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित आईसोलेशन वार्ड (पृथकवास) खोलने की इजाजत दे दी है।
09:44 AM, 21st Jul
-दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,000 के पार। देश में कोरोना वायरस के 3,64,328 पुष्ट मामले हैं, जिनमें से 1,91,059 लोग ठीक हो चुके है।
09:30 AM, 21st Jul
-भारत में एक दिन में कोरोनावायरस के 37,148 मामले, 587 की मौत
-देश में कोविड-19 से अब तक 11,55,191 संक्रमित, 28,084 लोग मारे गए
-7,24,578 स्वस्थ होकर घर लौटे, 4,02,529 एक्टिव मामले
Spike of 37,148 cases and 587 deaths reported in India in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) July 21, 2020
Total #COVID19 positive cases stand at 11,55,191 including 4,02,529 active cases, 7,24,578 cured/discharged/migrated and 28084 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/iuKN63EYtV
08:10 AM, 21st Jul
08:06 AM, 21st Jul
-छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए चार जिलों के 10 शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया गया है।
-बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और राजनांदगांव जिले के 10 शहरी क्षेत्रों में सात-आठ दिन तक अनेक गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी।
08:05 AM, 21st Jul
-मुजफ्फरनगर में कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दो दिन के लिए जिला अदालत बंद।
08:05 AM, 21st Jul
-कोविड-19 महामारी के दौरान अपराध की इस तरह की पहली घटना में, हैदराबाद में कोरोना वायरस रोगियों के लिए प्लाज्मा दान करने और दवा की व्यवस्था करने का वादा कर 200 से अधिक लोगों को ठगने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया।
08:04 AM, 21st Jul
-जुबिलेंट जेनेरिक्स को एंटी-वायरल दवा रेमडेसिवीर के निर्माण, विपणन की मंजूरी मिली
