सम्बंधित जानकारी
- Uttar Pradesh Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में Corona संक्रमण की रफ्तार बरकरार, 46 मौतें
- Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में रोगियों के ठीक होने की दर 73.83 प्रतिशत हुई
- इंदौर में फिर 70 नए Corona मरीज मिले, मृतकों का आंकड़ा 300 के करीब, 6225 संक्रमित
- AIIMS दिल्ली ने शुरू की 'कोवैक्सीन' टीके के मानव परीक्षण के लिए स्वयंसेवियों की भर्ती
- मध्यप्रदेश में अधिक संक्रमण वाले जिलों में अब सप्ताह में 2 दिन Lockdown
कोरोना काल में अपराध : 200 से ज्यादा लोगों को प्लाज्मा दान करने के नाम पर ठगा
हैदराबाद। वर्तमान कोविड-19 महामारी के दौरान अपराध की इस तरह की पहली घटना में, हैदराबाद में कोरोना वायरस रोगियों के लिए प्लाज्मा दान करने और दवा की व्यवस्था करने का वादा कर 200 से अधिक लोगों को ठगने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया।
प्लाज्मा थेरेपी के तहत ठीक हुए मरीजों के शरीर से प्लाज्मा लेकर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में चढ़ाया जाता है। आरोपी ने प्लाज्मा की मांग को भुनाने का फैसला किया।
पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आरोपी ने प्लाज्मा की जरुरत वाले लोगों की तलाश करने के लिए अलग-अलग सोशल नेटवर्किंग ऐप का सहारा लिया। वह खुद को कोरोना से ठीक होने वाले व्यक्ति के रूप में पेश कर फोन से लोगों से संपर्क करता था। उसके बाद आरोपी उस व्यक्ति से प्लाज्मा भेजने के लिए कुछ पैसे देने का अनुरोध करता था।
पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान एप्लिकेशन के माध्यम से धन प्राप्त करने के बाद, वह उनसे संपर्क करना बंद कर देता था। (भाषा)
