सम्बंधित जानकारी
- स्वास्थ्य कर्मी ने कोविड-19 का इलाज करा रही महिला को जड़ा थप्पड़, मचा बवाल
- धर्मेन्द्र ने हाथ की नस काटकर तीसरी मंजिल से छलांग लगाई
- मेनका गांधी का विवादित बयान, बोलीं- मास्क के लिए चालान न हो, मरें तो अपनी बला से...
- India Coronavirus Update : देश में Corona संक्रमितों की संख्या पहुंची 23 लाख के करीब, 15 लाख से अधिक हुए स्वस्थ
- Uttar Pradesh Coronavirus Update : लखनऊ में 24 घंटे में मिले 629 नए Corona संक्रमित, राज्यभर में मरीजों की संख्या हुई 47878
4 दिन बाद कोरोनावायरस के नए मामले घटकर 60 हजार से कम, पहली बार मृत्यु दर भी 2% से नीचे
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है और मंगलवार को यह आंकड़ा 53,601 रहा। देश में पिछले चार दिन से लगातार 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे।
स्वस्थ होने की दर बढ़ी : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को सामने आए 53,601 नए मरीजों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 22,68,675 हो गई है। वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 15,83,489 हो गई है जिससे देश में स्वस्थ होने की दर भी 69.80 फीसदी हो गई है।
मृत्यु दर घटी : मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 871 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 45,257 हो गई। मृतकों की संख्या में गिरावट से मृत्यु दर भी दो फीसदी से घटकर 1.99 फीसदी हो गई है।
भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख के पार गई थी। देश में फिलहाल 6,39,929 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या का 28.21 फीसदी है।
ICMR के अनुसार 9 अगस्त तक 2,45,83,558 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 4,77,023 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। (भाषा)
