सम्बंधित जानकारी
- Uttar Pradesh Coronavirus Update : UP में Corona के 5375 नए मामले, 70 और लोगों की मौत
- इंदौर में Corona के प्रति घोर लापरवाही, संक्रमित 11 हजार के पार 194 नए Positive मरीज मिले
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : MP में 1 दिन में Corona के सर्वाधिक 1226 नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 52 हजार के करीब
- Bihar Coronavirus Update : बिहार में 24 घंटे में 13 और लोगों की मौत, Corona संक्रमितों की संख्या हुई 119909
- भारत में Corona से ठीक होने की दर बेहतरीन, मौत की दर सबसे कम : हर्षवर्धन
प्रवासी मजदूरों के लिए खुशखबर, वापस होंगे लॉकडाउन उल्लंघन के मामले
रांची। कोरोनावायरस महामारी दौरान झारखंड में प्रवासी मजदूरों के विरुद्ध लॉकडाउन के प्रावधानों के उल्लंघन के चलते दर्ज किए गए सभी 30 मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवासी मजदूरों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी/ अभियोजन को वापस लेने संबंधी मंत्रिपरिषद के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में पारित आदेश के आलोक में प्रवासी मजदूरों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर दर्ज प्राथमिकी अभियोजन को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
रांची के सिल्ली थाना में 32 मजदूरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है वहीं लोहरदगा जिले के विभिन्न थानों में 15 प्राथमिकी, सिमडेगा जिले में 2 प्राथमिकी, जमशेदपुर में एक प्राथमिकी, चाईबासा में 5 प्राथमिकी, दुमका में एक प्राथमिकी, साहिबगंज जिले में चार प्राथमिकी और पाकुड़ जिले में एक प्राथमिकी थाने में दर्ज है। (भाषा)
