सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, N-95 मास्क के डिजाइन में बदलाव करेगा DST संस्थान
- Uttar Pradesh Coronavirus Update : UP में फिर टूटा रिकॉर्ड, सर्वाधिक 2308 नए पॉजिटिव केस मिले
- इंदौर में जन आक्रोश फूटने के कगार पर, 118 नए मरीज मिले, भोपाल के लॉकडाउन ने बढ़ाया डर
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : मप्र में 747 नए मामले, 14 की मौत, संक्रमितों की संख्या 24,842
- देश में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 12 लाख के पार, 29000 से ज्यादा की मौत
कोरोनावायरस Live Updates : दुनियाभर में 6 लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
नई दिल्ली/ पेरिस। दुनियाभर में गुरुवार आधी रात तक कोरोनावायरस (Coronavirus) से 6 लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 55 लाख से अधिक हो गया था। पूरे विश्व में स्वस्थ होने वालों की संख्या 94 लाख 68 हजार से ज्यादा है। दूसरी तरफ भारत में संक्रमितों की संख्या 13 लाख के करीब पहुंच गई है जबकि कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 30 हजार 645 पर पहुंच गया। कोरोना से जुड़ा हर अपडेट..
02:48 AM, 24th Jul
-रूस में कोरोना के 5848 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 8 लाख के करीब पहुंच गई है। 147 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 12892 पहुंच गया।
02:45 AM, 24th Jul
-कुवैत में 687 नए मामलों की पुष्टि के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,872 हो गई है। 4 नई मौतों के बाद मरने वालों की संख्या 421 हो गई।
02:41 AM, 24th Jul
-सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने कोविड-19 संकट के मद्देनजर स्कूल बंद होने पर छात्रों के लिए शैक्षिक टीवी चैनल शुरू करने के केंद्र के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इस संकट से जीतने के लिए आशावादी रहना जरूरी है।
02:33 AM, 24th Jul
-पुणे में कोरोना के 2,368 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 62,002 हो गई। 58 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,562 पर पहुंच गई।
10:45 PM, 23rd Jul
महाराष्ट्र में आज 9895 नए कोरोना पॉजिटिव केस और 298 मौतें रिपोर्ट हुईं। 1,36,980 सक्रिय मामलों, 1,94,253 डिस्चार्ज किए गए मामलों और 12,854 मौतों सहित कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,47,502 है।
10:43 PM, 23rd Jul
राजस्थान में आज रात 8.30 बजे तक 886 नए कोरोना पॉजिटिव मामले और 11 मौतें रिपोर्ट हुई। कुल मामलों की संख्या 33,220 है जिसमें 8811 सक्रिय मामले और 594 मौतें शामिल हैं।
10:43 PM, 23rd Jul
जम्मू-कश्मीर में 718 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। जम्मू से 117 और कश्मीर डिवीजन से 601 इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 16429 हो गई है। आज 9 की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 282 हो गई।
10:43 PM, 23rd Jul
हरियाणा में आज 789 नए कोरोना मामले सामने आए ।कुल मामलों की संख्या 28,975 हुई।
06:58 PM, 23rd Jul
जापान में कोरोनावायरस के 366 नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही चार दिन का सप्ताहांत शुरू होने पर कई लोग पर्यटन संवर्धन अभियान पर निकले हैं जबकि इससे वायरस के और फैलने की आशंका है।
06:43 PM, 23rd Jul
मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में गुरुवार को कोरोनावायरस के 6 नए मरीज सामने आने से वहां इस महामारी के मामले बढ़कर 2,513 हो गए।
04:02 PM, 23rd Jul
-पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,763 मामले सामने आए जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,69,191 हो गई। पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण के कारण 32 और मरीजों की मौत हो गई।
03:49 PM, 23rd Jul
-उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेस्टिंग क्षमता में बढ़ोत्तरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि 'रैपिड एंटीजन टेस्ट' को अब 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किया जाना चाहिए।
02:23 PM, 23rd Jul
-पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुरुवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया।
02:22 PM, 23rd Jul
-अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में संक्रमण के 91 नए मामले, कुल संख्या 949
01:57 PM, 23rd Jul
-तमिलनाडु राजभवन में 84 लोगों का COVID19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 84 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। वे मुख्य भवन में काम नहीं कर रहे थे और उनमें से कोई भी तमिलनाडु के राज्यपाल के संपर्क में नहीं आया: राजभवन, चेन्नई
01:56 PM, 23rd Jul
-दुनियाभर में इस वायरस से अब तक 1.52 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा 6 लाख 23 हजार 443 लोगों की मौत हो चुकी है।
12:57 PM, 23rd Jul
-संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा, कोविड-19 की वजह से अरब देशों की अर्थव्यवस्था में 5.7 प्रतिशत की गिरावट आएगी। इससे क्षेत्र को कुल मिलाकर 152 अरब डॉलर का नुकसान होगा।
-रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे 1.43 करोड़ और लोग गरीबी में चले जाएंगे। और अरब देशों में गरीबों की संख्या बढ़कर 11.5 करोड़ हो जाएगी, जो क्षेत्र की कुल आबादी का 25 प्रतिशत है।
-कोविड-19 संकट से पहले ही अरब के करीब 5.5 करोड़ लोग मानवाधिकार के आधार पर दी जा रही मदद पर जीवनयापन कर रहे थे। इनमें 2.6 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्हें जबरन बेघर किया गया है।
12:48 PM, 23rd Jul
-ओडिशा में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 1,264 नए मामले सामने आए।
-राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 21,000 के पार पहुंच गई, कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 144 हो गई है।
12:08 PM, 23rd Jul
-आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 518 लोग तमिलनाडु के थे। इसके बाद महाराष्ट्र में 280, आंध्र प्रदेश में 65, कर्नाटक में 55, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 34, दिल्ली में 29, गुजरात में 28, मध्य प्रदेश में 14, जम्मू-कश्मीर में 10, तेलंगाना और झारखंड में 9-9, हरियाणा में 8, असम, पंजाब तथा राजस्थान में 6-6, ओडिशा में 5, गोवा तथा उत्तराखंड में 2-2, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई।
10:06 AM, 23rd Jul
ट्रंप ने की मदद की घोषणा
-कोविड-19 के मामले बढ़ने से नर्सिंग होम में मरीजों की मौत की आशंकाओं के मद्देनजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महामारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को 5 अरब डॉलर की मदद देने की घोषणा की है।
09:42 AM, 23rd Jul
-देश में एक दिन में कोरोनावायरस के 45,720 नए मामले, 1,129 की मौत
-अब तक 12,38,635 लोग कोरोना से संक्रमित, मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 29,861 हो गया।
-4,26,167 एक्टिव केसेस, 7,82,606 मरीज स्वस्थ हुए
India's #COVID19 case tally crosses 12 lakh mark with highest single-day spike of 45,720 new cases & 1,129 deaths in the last 24 hrs
— ANI (@ANI) July 23, 2020
Total #COVID19 positive cases stand at 12,38,635 incl 4,26,167 active cases, 7,82,606 cured/discharged/migrated & 29,861deaths: Health Ministry pic.twitter.com/PsNwAozRT0
09:25 AM, 23rd Jul
-अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भरोसेमंद साझेदार रहा है और उसने अमेरिका सहित सौ से अधिक देशों को कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी दवाइयां और चिकित्सकीय साजोसामान मुहैया कराए हैं।
09:01 AM, 23rd Jul
-मध्य प्रदेश सरकार का एक कैबिनेट मंत्री कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। उन्होंने कल राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लिया था और राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। उन्हें भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
07:57 AM, 23rd Jul
कोरोनावायरस काल में Insurance Sector में चुनौतियां
07:53 AM, 23rd Jul
-भोपाल में कोरोनावायरस के 215 नए मामले, इंदौर में 114 नए कोरोना संक्रमित मिले।
-भोपाल में 24 से 10 दिन का टोटल लॉकडशउन।
07:50 AM, 23rd Jul
-अरुणाचल प्रदेश सरकार ने बताया कि राज्य में अभी तक विभिन्न सुरक्षा बलों और पुलिस के 167 जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
07:50 AM, 23rd Jul
-लॉकडाउन में क्रिकेट मैच के आयोजन को लेकर राजद विधायक शंभूनाथ यादव सहित 20 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
07:49 AM, 23rd Jul
-झारखंड के पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभाध्यक्ष सी.पी. सिंह के कोरोना वायरस से संक्रमित, राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया।
07:49 AM, 23rd Jul
-देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12,16,965 है तथा 29,474 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 7,69,979 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
-पिछले तीन दिनों के भीतर कोरोना मामलों में एक लाख की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे पहले रविवार की रात कोरोना मामले 11 लाख के पार पहुंचे थे।
