सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में delta variant का कहर, 30 नए मामले आए सामने
- कर्नाटक में कोविड-19 के 1 हजार 805 नए मामले, 36 मरीजों की मौत
- Vaccine for kids: साल 2022 में आ जाएगी इस उम्र के बच्चों के लिए ‘कोरोना वैक्सीन’
- एक और ‘टीका’ मिल सकता है देश को, हेल्थ मिनिस्ट्री करेगी बायोलॉजिकल-ई को 1500 करोड़ का भुगतान
- कर्नाटक में 23 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने लिया फैसला
CoronaVirus India Update : कोरोनावायरस के नए मामले फिर 40,000 से कम, 617 मरीजों की मौत
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,628 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,18,95,385 पर पहुंच गई जबकि 617 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,27,371 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,12,153 हो गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,006 मामलों की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को संक्रमण का पता लगाने के लिए 17,50,081 नमूनों की जांच की गई जिससे अभी तक जांचे गए नमूनों की संख्या 47,83,16,964 पहुंच गई है।
दैनिक संक्रमण दर 2.21 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 12 दिनों से तीन प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.39 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक, इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,10,55,861 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 50.10 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले 1 करोड़ के पार, 4 मई को 2 करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।
