सम्बंधित जानकारी
- एक और ‘टीका’ मिल सकता है देश को, हेल्थ मिनिस्ट्री करेगी बायोलॉजिकल-ई को 1500 करोड़ का भुगतान
- कर्नाटक में 23 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने लिया फैसला
- सरकार ने जताया भरोसा, दिसंबर 2021 तक सभी पात्र लोगों का हो जाएगा टीकाकरण
- Fact Check: कोरोना वैक्सीन बताकर युवाओं को लगाया जा रहा एंटी-फर्टिलिटी वैक्सीन? जानिए सच
- CoronaVirus India Update : फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 44,643 नए मामले, 464 की मौत
कर्नाटक में कोविड-19 के 1 हजार 805 नए मामले, 36 मरीजों की मौत
बेंगलुरु, कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,805 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,15,317 हो गई, जबकि 36 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 36,741 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,854 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 28,54,222 हो गई है। बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में संक्रमण के सर्वाधिक 441 नये मामले सामने आए।
कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 24,328 है। संक्रमण की दर 1.11 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.99 प्रतिशत है। (भाषा)