सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus India Update : देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 5 लाख से कम, 86 दिन में मृतकों की संख्या सबसे कम
- CoronaVirus India Update : नए कोरोना मरीजों की संख्या फिर 50000 पार, 1358 की मौत
- CoronaVirus India Update : 91 दिनों में कोरोना के सबसे कम मामले, 24 घंटे में 1167 की मौत
- CoronaVirus India Update : 71 दिन बाद 24 घंटे में कोरोना के 80,834 नए मरीज, 3,303 मरीजों की मौत
- CoronaVirus India Update : भारत में 70 दिनों में कोरोना के सबसे कम नए मामले, 3 दिन में 13500 से ज्यादा की मौत
CoronaVirus India Update : भारत में मिले 34,703 नए मामले, 111 दिनों में सबसे कम
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 34,703 मामले सामने आए। 11 दिन बाद देश में कोरोना के इतने कम मामले सामने आए। महामारी से 553 लोगों की मौत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कुल 3,06,19,932 मरीज मिल चुके हैं इनमें से 2,97,52,294 स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी से अब तक 4,03,281 लोग मारे जा चुके हैं। फिलहाल 4,64,357 लोगों का इलाज चल रहा है।
भारत में 35,75,53,612 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 45.82 लाख से ज्यादा लोगों को सोमवार को वैक्सीन लगाई गई।
मंत्रालय ने बताया कि लगातार 54 दिनों से स्वस्थ होने वालों की संख्या रोजाना सामने आ रहे मामलों से ज्यादा है। साथ ही इसने बताया कि बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,97,52,294 हो गई है।
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले 1 करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
