सम्बंधित जानकारी
- डेल्टा+ 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न', स्वास्थ्य मंत्रालय का 3 राज्यों को अलर्ट
- Data Story : 50 दिन में आए 1 करोड़ मामले, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ पार
- क्या देश में तीसरी लहर ला सकता है Delta Plus वेरिएंट? 3 राज्यों में Corona के 22 केस
- Pfizer : कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारत को जल्द मिलने वाला है एक और हथियार
- Post covid effects: स्टडी में दावा… कोविड से सिकुड़ रहे लोगों के दिमाग
CoronaVirus India Update : नए कोरोना मरीजों की संख्या फिर 50000 पार, 1358 की मौत
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में 50,848 नए मरीज आने से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ के पार पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में 1354 लोगों की मौत हुई। संक्रमण से 1,358 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,90,660 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 50 दिनों में कोरोना वायरस के 1 करोड़ मामले आने के साथ ही महामारी के मामलों की संख्या अब 3 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।
भारत में कोविड-19 के मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे जिसके बाद उसे चार मई को दो करोड़ का आंकड़ा पार करने में करीब 136 दिन लगे।
सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 6,43,194 पर पहुंच गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.14 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 96.56 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 19,327 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।
