सम्बंधित जानकारी
- चीन की राजधानी बिजिंग में बढ़े Corona केस, नियमों को किया सख्त
- COVID-19 : WHO से पहले ऑस्ट्रेलिया सरकार ने दी भारत में बने टीके को मंजूरी
- 248 दिनों बाद देश में कोरोना एक्टिव केसेस के सबसे कम मामले, सामने आए 12,514 नए संक्रमित
- दस्तक अभियान के तहत अब घर-घर जाकर होगा वैक्सीनेशन, आज से होगी शुरुआत
- दिल्ली में आज से मिलेंगी और रियायतें, शादी समारोहों को मिलेगी अनुमति, सिनेमाघर खुलेंगे पूर्ण क्षमता के साथ
CoronaVirus India Update : देश में कोरोना के 10,423 नए मामले, 259 दिनों में सबसे कम...
नई दिल्ली। देश में मंगलवार को पिछले 259 दिनों में, कोविड-19 के सबसे कम 10,423 नए मामले सामने आए जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,53,776 रह गई है। यह 250 दिनों में सबसे कम हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोनावायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,42,96,237 हो गई। 443 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4,58,880 पर पहुंच गई।
कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामलों में दैनिक वृद्धि पिछले 25 दिनों से 20,000 से कम है और रोजाना के नए मामले अब लगातार 128 दिनों से 50,000 के आंकड़े से नीचे रह रहे हैं।
India reports 10,423 #COVID19 cases, 15,021 recoveries and 443 deaths in last 24 hours as per the Union Health Ministry
— ANI (@ANI) November 2, 2021
Case tally: 3,42,96,237
Active cases: 1,53,776 (lowest in 250 days)
Total recoveries: 3,36,83,581
Death toll: 4,58,880
Total Vaccination: 1,06,85,71,879 pic.twitter.com/o0GaCTvtWI
मंत्रालय ने बताया कि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 0.45 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत है जो पिछले साल मार्च से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में से कुल 5,041 मामले घटे हैं।
