सम्बंधित जानकारी
- भारत में कोविड-19 के 1,829 नए मामले, 33 की मौत
- उत्तर कोरिया में छाया कोरोना का संकट, 2.70 लाख लोग बुखार से पीड़ित, 6 की मौत
- खुशखबर, सस्ती हुई बच्चों की Corona वैक्सीन, जानिए क्या है कीमत...
- Coronavirus : चीन के शंघाई में कोरोना का असर हुआ कम, 16 में से 15 जिले संक्रमण से हुए मुक्त
- Corona की चपेट में आए अक्षय कुमार, कान्स फिल्म फेस्टिवल में नहीं हो पाएंगे शामिल
भारत में तेजी से घट रहे कोरोना मरीज, एक्टिव केसेस भी घटकर 15,419
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,364 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 29 हजार 563 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15,419 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 10 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,303 हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15,419 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में एक्टिव मरीजों की संख्या में 228 की कमी दर्ज की गई है।
देश में अब तक कुल 4 करोड़ 25 लाख 89 हजार 841 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 191.79 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
देश में संक्रमण से अभी तक कुल 5,24,303 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,856, केरल के 69,440, कर्नाटक के 40,106, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,198, उत्तर प्रदेश के 23,514 और पश्चिम बंगाल के 21,203 लोग थे।
