सम्बंधित जानकारी
- Corona Vaccination में बड़ी कामयाबी, 2 खुराक ले चुके लोगों की संख्या हुई 1 खुराक लेने वालों से ज्यादा
- CoronaVirus India Update : देश में फिर 10,000 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1.28 लाख
- फाइजर ने कहा- गरीब देशों में बन सकेगी हमारी कोविड टैबलेट
- भारत यात्रा के लिए CDC ने जारी किया 'लेवल वन' COVID-19 स्वास्थ्य नोटिस
- इंदौर में कोरोना टीके की दोनों खुराक ले चुके 69 वर्षीय मरीज की मौत
CoronaVirus : भारत में 11,919 नए मामले, फिर बढ़े एक्टिव केसेस
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 11,919 नए मामले आए, 470 मरीजों की मौत हो गई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 44 लाख 78 हजार 517 हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या में एक बार फिर इजाफा हुआ और मरीजों की संख्या बढ़कर 1,28,762 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.37 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 470 और मरीजों के जान गंवाने के बाद, मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 64 हजार 623 हो गई। कोरोना वायरस के रोज आने वाले मामले लगातार 41वें दिन 20,000 से कम हैं और लगातार 144वें दिन 50,000 से कम हैं।
कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.28 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 207 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
केरल में एक बार फिर बुधवार को एक दिन में कोरोनावायरस के 6000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 61 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई। 24 घंटे में 6 हजार 849 मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में 6 हजार 46 लोग डिस्चार्ज हुए। 61 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हो गई।
