सम्बंधित जानकारी
- दुनियाभर में Corona मामलों में 19 फीसदी की गिरावट, WHO ने जारी की रिपोर्ट
- उत्तराखंड में 'नाइट कर्फ्यू' हुआ समाप्त, जानिए नई गाइडलाइंस...
- Corona India Update: भारत में संक्रमण के 30,615 नए मामले, 514 और लोगों की मौत
- ओमिक्रॉन के बीच लासा का खौफ, जानिए कितना खतरनाक है चूहों से फैलने वाला बुखार
- पश्चिम बंगाल में 16 फरवरी से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल
लगातार दूसरे दिन मिले 30,000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज, 24 घंटों में 541 की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार दूसरे दिन वृद्धि देखी गई। पिछले 24 घंटों में 30,757 नए कोरोना संक्रमित मिले, 67,538 रिकवर हुए और 541 लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रायल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक कुल 4 करोड़ 27 लाख 54 हजार 315 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 19 लाख 10 हजार 984 लोगों ने कोरोना को हराया, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3.32 लाख हो गई और महामारी से कुल 5 लाख 10 हजार, 872 लोगों की मौत हो गई।
कुल संक्रमितों में से 98.03 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, 1.19 प्रतिशत कोरोना की वजह से मारे जा चुके हैं और 0.78 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है।
दैनिक संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.04 प्रतिशत है। अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 174 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी है।
