सम्बंधित जानकारी
- संक्रमण के बीच खुल रहे हैं स्कूल, जानें संक्रमण से बच्चों को बचाने का तरीका
- कर्नाटक हाई कोर्ट से की हिजाब से मिलते-जुलते रंग की यूनिफॉर्म पहनने की मांग
- Hijab Controversy के बीच कर्नाटक में आज से खुलेंगे 10वीं तक के स्कूल, मुख्यमंत्री ने ये दी चेतावनी
- MP में पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, नई Guideline जारी
- मुर्शिदाबाद में छात्रा को हिजाब और बुर्का पहनकर आने से मना किया, स्कूल में तोड़फोड़, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
पश्चिम बंगाल में 16 फरवरी से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने अलग से एक अधिसूचना जारी कर सभी जिलाधिकारियों और प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 16 फरवरी से, नर्सरी से कक्षा 7 तक की कक्षाएं प्रारंभ की जाएं।
स्कूली शिक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शिक्षा) को उच्च प्राथमिक और प्राथमिक स्कूलों के साथ समन्वय करने के लिए नोडल अधिकारी के तौर पर काम करना चाहिए। स्कूलों में सेनिटाईजेशन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, 16 फरवरी से कक्षाएं प्रारंभ की जा सकेंगी।
अधिसूचना में कहा गया है कि कक्षा एक से सात तक के सभी गैर-शिक्षण कर्मचारियों को 15 फरवरी तक अपने स्कूल आने को कहा गया है ताकि 16 फरवरी से कक्षाएं शुरू की जा सकें।
निचली कक्षाओं के लिए कोविड महामारी फैलने के करीब दो साल के अंतराल के बाद कक्षाएं शुरू होंगे। 8वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं 3 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं।
