सम्बंधित जानकारी
- सपा सांसद आजम खान Coronavirus से संक्रमित, सीतापुर जेल में हैं बंद
- कोरोना से जंग में आगे आए क्रिकेटर्स, ब्रेट ली ने Bitcoin में किया दान, उनादकट देंगे IPL सैलरी
- स्थापना दिवस पर मोदी ने की Corona के खिलाफ जंग में गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों की सफलता की कामना
- CoronaVirus India Update : भारत में पहली बार कोरोना के 4,01,993 नए मामले, लगातार चौथे दिन 3000 से ज्यादा की मौत
- गुजरात के भरूच में कोविड अस्पताल में आग, 18 की मौत
यूपी के 7 जिलों में 18 प्लस के लिए शुरू हुआ वैक्सीनेशन, जानिए सीएम योगी ने इन्हें पहले क्यों चुना....
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन सात जिलों में शनिवार से 18-44 आयु वर्ग के लोगों का कोविड रोधी टीकाकरण शुरू हो गया जहां संक्रमण के 9 हजार से अधिक एक्टिव मरीज हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में अवंती बाई अस्पताल पहुंचकर संबंधित आयु समूह के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया। संबंधित आयु समूह के लोगों को मुफ़्त टीका उपलब्ध कराने के अभियान की मुख्यमंत्री रात में निगरानी करते रहे और उन्होंने शुक्रवार देर शाम सरकारी विमान भेजकर हैदराबाद से टीके की खेप मंगवाई।
अधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिन सात जिलों में टीकाकरण की शनिवार को शुरुआत हुई, उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली शामिल हैं।
प्रसाद ने कहा कि इस टीकाकरण के लिए जो सॉफ्टवेयर बना है, उसका परीक्षण भी इन जिलों में किया जाएगा और उसके पश्चात अन्य जिलों में भी इसे विस्तारित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश में कोविड रोधी टीकाकरण शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक 1.23 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 1.01 करोड़ वे लोग हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है और 22.33 लाख से अधिक लोगों ने दूसरी खुराक ली है। उन्होंने सभी पात्र लोगों से कोविड-19 टीका लगवाने का अनुरोध किया।

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को कहा था कि एक मई से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत सात जिलों में होगी और इसके बाद अन्य जिलों में यह लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि पहले चरण में उन सात जिलों में टीकाकरण होगा जहां नौ हजार से अधिक उपचाराधीन मामले हैं।कोविड टीकाकरण महाअभियान के तीसरे चरण का आज वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय, लखनऊ में शुभारंभ किया।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 1, 2021
आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आज 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों हेतु निःशुल्क कोविड टीकाकरण प्रारम्भ हो गया है।
सभी पात्रजन इस महाभियान में सहभागी बन इसे सफल बनाएं। pic.twitter.com/PWZGmjv7l1