सम्बंधित जानकारी
- कोविड-19 के खिलाफ महत्वपूर्ण हो सकती है यह साझेदारी
- Inside story : ‘सिस्टम’ पर से भरोसे के ‘पलायन’ को बयां करती तस्वीरें
- Corona crises : वैश्विक अर्थव्यवस्था को हो सकता है 8,800 अरब डॉलर का नुकसान
- समन्वित प्रयासों से Corona virus से लड़ती पुणे की जनता वसाहट बस्ती
- Corona virus : ओडिशा में सामने आए 48 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 672
'दर्द' का सुखद अंत, नवजात ने दिलवाया मजदूर दंपति को मुसीबतों से छुटकारा...
यूं तो बच्चे का जन्म किसी भी परिवार के लिए सबसे सुखद क्षण होता है। लेकिन, यूपी के प्रवासी मजदूर दंपति को तो बच्चे के जन्म ने सभी मुसीबतों से छुटकारा दिलवा दिया।
दरअसल, मुंबई से प्रतापगढ़ के लिए पैदल निकले मजदूर दंपति को उस वक्त बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। पैदल चलकर यूं ही उनका बुरा हाल था, इस बीच, सिवनी के लखनादौन इलाके में गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से कराह उठी।
हालांकि जैसे ही इस बात की खबर लखनादौन पुलिस को लगी, गर्भवती महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
सबसे खास बात यह रही है कि तीसरे दिन पुलिस ने विशेष वाहन से दंपति को प्रतापगढ़ जिले में स्थित के गृहग्राम के लिए रवाना किया। इतना ही नहीं नगर के कुछ समाजसेवियों ने दंपति की कुछ नकद राशि से भी मदद की।
