सम्बंधित जानकारी
- सर्दी-जुकाम के वायरस ने कोरोना से बचाई जिंदगियां
- कनाडा में 55 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं लगेगा AstraZeneca का टीका, जानिए क्यों
- बड़ी चिंता, भारत में Coronavirus के UK वैरिएंट के 807 मामले, 47 दक्षिणी अफ्रीकी
- CoronaVirus Live Updates : भारत के 10 जिलों में सर्वाधिक एक्टिव केस, 8 महाराष्ट्र के
- 1 अप्रैल से होंगे 5 बड़े बदलाव जिनका आप पर होगा सीधा असर, जानिए
नागपुर के अस्पताल में ‘एक पलंग’ पर ‘कोरोना के दो मरीज’
महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में आए जबर्दस्त उछाल ने चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के बढ़ते केसों के कारण अस्पतालों पर भी दबाव पड़ा है। राज्य के प्रमुख शहर नागपुर के एक अस्पताल का एक फोटो वायरल हुआ है जिसमें एक बेड पर कोरोना के दो पेशेंट नजर आ रहे हैं।
यह फोटो, कोरोना महामारी से जूझते राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की कड़वी सच्चाई को बयां करता है। जो फोटो सामने आया है वह नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का है, हालात यह है कि मरीजों से 'भरे' वार्ड में ज्यादातर बेड्स में एक के बजाय दो पेशेंट हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, प्राइवेट अस्पताल के तुलना में खर्च कम होने के कारण लोगों के सरकारी अस्पतालों की ओर रुख करने और डॉक्टरों द्वारा गंभीर मरीजों को मेडिकल रेफर किए जाने के कारण स्थिति और बिगड़ी है।
हालांकि अस्पताल के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि एक बेड पर दो पेशेंट वाली स्थिति को अब 'ठीक कर लिया' गया है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अविनाश गावंडे कहते हैं,
'प्रोटोकॉल के अनुसार, मॉडरेट से सीवियर कोविड-19 पेशेंट और शहर के बाहर से आए गंभीर रूप से बीमार पेशेंट ही अस्पताल में भर्ती कराए जा रहे हैं।'
उन्होंने कहा, 'अस्पताल में वर्कलोड काफी ज्यादा है। हम बेड की संख्या बढ़ा रहे हैं। हालात अब सामान्य हैं और एक बेड पर एक ही पेंशट है' नागपुर शहर में सोमवार को 3100 नए कोरोना केस रिकॉर्ड किए गए और 55 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई। शहर में अब तक कोरोना के 2,21,997 केस आ चुके हैं।