सम्बंधित जानकारी
- Yes Bank Case : राणा कपूर को न्यायिक हिरासत में भेजा, कोरोना से संक्रमित होने का डर
- गायिका कनिका कपूर Corona virus से संक्रमित, कई हस्तियों को महंगी पड़ी पार्टी
- Corona Live Updates : इटली पर टूटा कोरोना का कहर, 1 दिन में 627 लोगों की मौत, आंकड़ा 4 हजार के पार
- Corona virus : कोरोना पर अलर्ट, बस्तर संभाग के सभी जिलों में धारा 144 लागू
- हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट से हटे वॉर्नर, लेकिन आईपीएल हुआ तो खेलेंगे
Corona infected बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लखनऊ। कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित पाई गई बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के खिलाफ लापरवाही के आरोप में लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने बताया कि कनिका के खिलाफ खतरनाक बीमारी फैलाने की संभावना वाली हरकत करने के मुख्य आरोप में भारतीय दंड विधान की धारा 269, 270 और 188 के तहत सरोजिनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह मुकदमा लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। कनिका के खिलाफ हजरतगंज और गोमती नगर थानों में दो और मुकदमे दर्ज हो सकते हैं।
