सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus का असर, करतारपुर साहिब यात्रा पर लगी अस्थायी रोक
- ट्रंप कोरोना नेगेटिव, स्पेन के प्रधानमंत्री की पत्नी संक्रमित
- Corona Virus : इटली में फंसे 218 भारतीय स्वदेश पहुंचे
- Corona Virus: रेलवे का बड़ा फैसला, अब एसी डिब्बों में नहीं मिलेंगे कंबल
- Corona प्रभावित ईरान में फंसे 234 भारतीय स्वदेश पहुंचे
Corona Virus : प्लेन में मिला कोरोना पॉजिटिव, सभी 289 यात्रियों को विमान से उतारा
कोच्चि। कोच्चि हवाईअड्डे पर दुबई जाने वाले एक विमान के कम से कम 289 यात्रियों को रविवार को उड़ान भरने से कुछ देर पहले उतार लिया गया। यात्रियों में से एक ब्रिटिश नागरिक के कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।
कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि यह यात्री 19 लोगों के उस समूह का हिस्सा है जो केरल के मुन्नार शहर में छुट्टियां मना रहा था और निगरानी में था। उन्होंने बताया कि वह मुन्नार में अधिकारियों को सूचित किए बगैर कोच्चि हवाईअड्डा पहुंचने के लिए समूह में शामिल हो गया।
उन्होंने बताया कि जब जांच के नतीजे आए तो अधिकारियों को मालूम चला कि वह कोच्चि हवाईअड्डे पर है और अमीरात के एक विमान से यात्रा कर रहा है। पहले तो उसके समूह के सभी 19 यात्रियों को उतारने का फैसला किया गया। प्रवक्ता ने कहा, अब बाकी के 270 यात्रियों को भी उतारने और उन्हें जांच के लिए अस्पताल भेजने का फैसला किया गया है।
