सम्बंधित जानकारी
- कोरोना वायरस: दुनिया के दूसरे देश चीन की राह पर क्यों नहीं चल सकते
- PM मोदी के प्रस्ताव पर SAARC देशों की वीडियो कॉन्फ्रेंस आज, होगी कोरोना से निपटने की रणनीति पर चर्चा
- Corona Virus Live Updates : महाराष्ट्र में सभी मॉल 31 मार्च तक के लिए बंद, परीक्षाएं स्थगित
- IPL 2020 को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कम मैचों का हो सकता है टूर्नामेंट
- कांग्रेस की मांग, Corona virus की स्थिति पर राष्ट्र को संबोधित करें PM मोदी
Corona प्रभावित ईरान में फंसे 234 भारतीय स्वदेश पहुंचे
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविववार को बताया कि कोरोना वायरस से प्रभावित ईरान में फंसे 234 भारतीय स्वदेश पहुंच गए हैं। इन भारतीयों में 131 छात्र और 103 श्रद्धालु हैं।
जयशंकर ने ट्वीट किया, 'ईरान में फंसे 234 भारतीय भारत पहुंच गए हैं जिनमें 131 छात्र और 103 श्रद्धालु हैं।' उन्होंने कहा कि राजदूत धामू गद्दाम और ईरान में भारतीय टीम के प्रयासों के लिए उनका शुक्रिया। ईरानी अधिकारियों का शुक्रिया।'
ईरान से भारतीयों का तीसरा जत्था रविवार तड़के पहुंचा। 44 भारतीय श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था शुक्रवार को ईरान से यहां पहुंचा था।
ईरान कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल है और सरकार वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने की योजनाओं पर काम कर रही है। ईरान से 58 भारतीय श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार को लौटा था।
