सम्बंधित जानकारी
- रिसर्च में बड़ा खुलासा, मानव के लिए सुरक्षित है चीनी Corona Vaccine
- राजस्थान में Corona से 15 और मरीजों की मौत, 2010 नए मामले आए सामने
- COVID-19 : सर्दियों में और बुरा हो सकता है Corona का प्रभाव, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
- कोरोना के साइड इफेक्ट, ऑनलाइन क्लास के पहले रोज होती है परीक्षा, चढ़ना पड़ती है पहाड़ी
- सुखद खबर, लगातार कम हो रहा है Corona का कहर, 87.56% ठीक, मात्र 10.92% एक्टिव केसेस
भाजपा नेता दिलीप घोष भी कोरोना संक्रमित, गोमूत्र को बताया था कोरोना से बचने का उपाय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्हें उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि घोष को हल्का बुखार था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।दिलीप घोष की तबियत पिछले दो दिनों से खराब थी जिसके बाद उन्होंने कोविड-19 की जांच कराई थी।
अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि घोष को 102 डिग्री बुखार है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। उनका ऑक्सीजन का स्तर सामान्य है। चिंता की कोई बात नहीं है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था कि गोमूत्र पीने से कोरोना वायरस सहित हर तरह के वायरस से लड़ने की शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
